Tuesday, February 16, 2021


 गोरख वाणी


बसती न सुन्यम , सुन्यम  न बसती  अगम अगोचर ऐसा !

गगन सिषर महिं बालक बोलै  ताका नाँव धरहुगे  कैसा !! १ !!


परमतत्व तक किसी की पहुँच नहीं है वह अगम है ! वह इन्द्रियों का विषय नहीं , वह तो अगोचर है ! वह ऐसा है कि उसे हम न बस्ती कह सकते हैं और न ही शुन्य ! न यह कह सकते हैं की वह कुछ है और न यह की वह कुछ नहीं है ! वह भाव और अभाव, सत और असत दोनों से परे है ! वह तो आकाश मंडल में बोलने वाला बालक है , आकाश मंडल में बोलने वाला इसलिए कहा गया है क्यूंकि आकाशमंडल को शुन्य , आकाश या ब्रह्मरंध्र कहा गया है और यही ब्रह्म का निवास माना जाता है , वही  पहुँचने पर ब्रह्म का साक्षात्कार हो सकता है ! बालक इसलिए कहा गया है क्यूंकि जिस प्रकार बालक पाप और पुण्य से  रहता है  ठीक उसकी प्रकार परमात्मा भी निर्लेप है !


 

अदेषी  देषिबा  देषि  बिचारिबा  अदि सिटि राषिबा चीया !

पाताल की गंगा ब्रह्मंड चढ़ाइबा , तहां बिमल बिमल जल पीया !!२ !!


न देखे जा सकने वाले परब्रम्ह को देखना चाहिए और देखकर उस पर विचार करना चाहिए ! जो आँखों से देखा नहीं जा सकता उसे चित्त में रखना चाहिए ! पाताल जो मूलाधार  चक्र हैं  वहाँ  की गंगा अर्थात कुण्डलिनी शक्ति को ब्रम्हाण्ड ( सहस्त्रार ) में प्रेरित करना चाहिए , वहीँ पहुँच कर योगी साक्षात्कार करता है  अर्थात अमृत पान करता है !


इहाँ  ही आछै इहाँ ही आलोप ! इहाँ ही रचिलै  तीनि  त्रिलोक !

आछै संगै रहै जू वा ! ता कारणी  अनन्त  सिधा जोगेस्वर हूवा !!३!!


परब्रम्ह  सहस्त्रार या ब्रम्हरन्ध्र में ही है , यही वह अलोप है ! तीनो लोको की रचना यहीं से हुई ! यह ब्रम्हाण्ड  ब्रह्म का ही व्यक्त स्वरुप है , ब्रम्हरंध्र से ही उसने अपना सर्वाधिक पसारा किया है , ऐसा अक्षय परब्रहम जो सर्वदा हमारे साथ रहता है , उसी के कारण उसी को प्राप्त करने के लिए अनंत सिद्ध योग मार्ग में प्रवेश कर योगेश्वर हो जाते हैं !


वेद कतेब न षानी बाणी ! सब ढंकी तलि आणी !

गगनि सिषर महि  सबद प्रकास्या ! तहं बूझै अलष बिनाणी !!४!!


वेद आदि भी परब्रम्ह  का ठीक ठीक निर्वचन नहीं कर पाए हैं, न किताबी धर्मो की पुस्तकें और न ही चार खानि  की वाणी , बल्कि इन्होने तो सत्य को प्रकट करने के बदले उसके ऊपर आवरण डाल दिया ! यदि ब्रम्ह स्वरुप का यथार्थ ज्ञान अभीष्ट हो तो ब्रम्ह्रंध्र यानी गगन शिखर में समाधि द्वारा जो शब्द प्रकाश में आता है, उसमे विज्ञान रूप अलक्ष्य का ज्ञान प्राप्त करो!


अलश  बिनाणी दोई दीपक रचिलै तीन भवन इक जोती !

तास बिचारत  त्रिभवन सूझै चूनिल्यो माणिक  मोती !!५!!


उस अलक्ष्यपुरुष  परब्रम्ह ने ही दो दीपकों की रचन की है जो सविकल्प और निर्विकल्प समाधि है , उन दोनों दीपकों में उस अलक्ष्य का ही प्रकाश है ! उसी एक ज्योति से तीनो लोक व्याप्त हैं ! उस ज्योति पर विचार करने से तीनो लोक सूझने लगते हैं अर्थात त्रिलोकदर्शिता आती है और हंस स्वरूपी आत्मा ज्ञान रुपी मोतियों को चुगने लगता है तथा उसे माणिक्य रूप कैवल्य की अनुभूति प्राप्त करता है !

Wednesday, February 10, 2021

नव-नाथ-स्मरण

 नव-नाथ-स्मरण


नव-नाथ-स्मरण

“आदि-नाथ ओ स्वरुप, उदय-नाथ उमा-महि-रुप। जल-रुपी ब्रह्मा सत-नाथ, रवि-रुप विष्णु सन्तोष-नाथ। हस्ती-रुप गनेश भतीजै, ताकु कन्थड-नाथ कही जै। माया-रुपी मछिन्दर-नाथ, चन्द-रुप चौरङ्गी-नाथ। शेष-रुप अचम्भे-नाथ, वायु-रुपी गुरु गोरख-नाथ। घट-घट-व्यापक घट का राव, अमी महा-रस स्त्रवती खाव। ॐ नमो नव-नाथ-गण, चौरासी गोमेश। आदि-नाथ आदि-पुरुष, शिव गोरख आदेश। ॐ श्री नव-नाथाय नमः।।”


विधिः- उक्त स्मरण का पाठ प्रतिदिन करे। इससे पापों का क्षय होता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है। सुख-सम्पत्ति-वैभव से साधक परिपूर्ण हो जाता है। २१ दिनों तक २१ पाठ करने से इसकी सिद्धि होती है।

Monday, February 8, 2021

महायोगी गुरु गोरखनाथ जी

 दोहा

गणपति  गिरजा  पुत्र  को सुमिरु  बारम्बार  |

हाथ  जोड़  बिनती  करू शारद  नाम  आधार ||

 

चोपाई 

जय  जय  जय  गोरख  अविनाशी  | कृपा  करो  गुरुदेव  प्रकाशी  ||

जय  जय  जय  गोरख   गुण  ज्ञानी  | इच्छा  रूप  योगी  वरदानी  ||

अलख  निरंजन  तुम्हरो  नामा  | सदा  करो  भक्त्तन  हित  कामा  ||

नाम  तुम्हारो  जो  कोई  गावे  | जन्म  जन्म  के  दुःख  मिट  जावे  ||

जो  कोई  गोरख  नाम  सुनावे  | भूत  पिसाच  निकट  नहीं  आवे||

ज्ञान  तुम्हारा  योग  से  पावे  | रूप  तुम्हारा  लख्या  न  जावे  ||

निराकार  तुम  हो  निर्वाणी  | महिमा  तुम्हारी  वेद  न  जानी  ||

घट - घट  के  तुम  अंतर्यामी  | सिद्ध   चोरासी  करे  परनामी  ||

भस्म  अंग  गल  नांद  विराजे | जटा  शीश  अति  सुन्दर  साजे  ||

तुम  बिन  देव  और  नहीं  दूजा  | देव  मुनिजन  करते  पूजा  ||

चिदानंद  संतन   हितकारी  | मंगल  करण  अमंगल  हारी  ||

पूरण  ब्रह्मा सकल  घट  वासी  | गोरख  नाथ  सकल  प्रकाशी ||

गोरख  गोरख  जो  कोई  धियावे  | ब्रह्म   रूप  के  दर्शन  पावे ||

शंकर  रूप  धर  डमरू  बाजे  | कानन  कुंडल  सुन्दर  साजे  ||

नित्यानंद  है  नाम  तुम्हारा  | असुर  मार  भक्तन  रखवारा  ||

अति  विशाल  है  रूप  तुम्हारा  | सुर  नर  मुनि  जन  पावे  न  पारा  ||

दीनबंधु  दीनन  हितकारी  | हरो  पाप  हम  शरण  तुम्हारी ||

योग  युक्ति  में  हो  प्रकाशा | सदा  करो  संतान  तन  बासा ||

प्रात : काल  ले नाम  तुम्हारा | सिद्धि  बढे  अरु  योग  प्रचारा ||

हठ  हठ  हठ  गोरछ  हठीले  | मर  मर  वैरी  के  कीले ||

चल चल चल गोरख  विकराला | दुश्मन  मार  करो  बेहाला ||

जय जय  जय  गोरख  अविनाशी | अपने  जन  की  हरो  चोरासी  ||

अचल  अगम  है  गोरख  योगी  | सिद्धि  दियो  हरो  रस  भोगी  ||

काटो  मार्ग  यम  को  तुम आई | तुम  बिन  मेरा  कोन  सहाई ||

अजर  अमर  है  तुम्हारी  देहा  | सनकादिक  सब  जोरहि  नेहा  ||

कोटिन  रवि  सम  तेज  तुम्हारा  | है  प्रसिद्ध  जगत  उजियारा  || 

योगी  लखे  तुम्हारी  माया  | पार  ब्रह्म  से  ध्यान   लगाया  ||

ध्यान  तुम्हारा  जो  कोई  लावे  | अष्ट  सिद्धि  नव  निधि  पा जावे  ||

शिव  गोरख  है  नाम  तुम्हारा  | पापी  दुष्ट अधम  को  तारा  ||

अगम  अगोचर  निर्भय  नाथा | सदा  रहो  संतन  के  साथा ||

शंकर  रूप  अवतार  तुम्हारा  | गोपीचंद, भरथरी  को  तारा  ||

सुन  लीजो  प्रभु  अरज  हमारी  | कृपासिन्धु  योगी  ब्रहमचारी  ||

पूर्ण  आस  दास  की   कीजे  | सेवक  जान  ज्ञान  को  दीजे  ||

पतित  पवन  अधम  अधारा  | तिनके  हेतु  तुम  लेत  अवतारा  ||

अखल  निरंजन  नाम  तुम्हारा  | अगम  पंथ  जिन  योग  प्रचारा  ||

जय  जय  जय  गोरख  भगवाना | सदा  करो  भक्त्तन कल्याना ||

जय  जय  जय  गोरख  अविनाशी  | सेवा  करे  सिद्ध  चोरासी  ||

जो  यह  पढ़े  गोरख  चालीसा  | होए  सिद्ध  साक्षी  जगदीशा ||

हाथ  जोड़कर  ध्यान  लगावे  | और  श्रद्धा  से  भेंट  चढ़ावे  ||

बारह  पाठ  पढ़े  नित  जोई  | मनोकामना  पूर्ण  होई  ||

  गोरख वाणी बसती न सुन्यम , सुन्यम  न बसती  अगम अगोचर ऐसा ! गगन सिषर महिं बालक बोलै  ताका नाँव धरहुगे  कैसा !! १ !! परमतत्व तक किसी की पहुँच...